वाराणसी, मार्च 18 -- सेवापुरी (वाराणसी)। एआई लाइडर सिस्टम से बिजली फॉल्ट पकड़ा जाएगा। आधुनिक तकनीक से लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य उपकरणों का सटीक आकलन होगा। तकनीकी गड़बड़ियां तत्काल पकड़ी जा सकेंगी। हरिहरपुर गांव में मंगलवार को नई तकनीक से बिजली लाइनों और उपकरणों की मैपिंग कराई गई। एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि एआई लाइडर सीसीटीवी सिस्टम की तरह काम करेगा। यह तकनीक बिजली लाइन में फॉल्ट और ट्रांसफॉर्मर की ओवरलोडिंग सटीक जानकारी देगी। इससे गड़बड़ी का समय रहते निदान हो सकेगा। बताया कि नई तकनीक से बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू होगी। उपभोक्ताओं को राहत होगी। एसडीओ ने कहा कि विभाग का उद्देश्य नई तकनीकों के उपयोग से बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाना है। ग्रामीणों ने विभाग की पहल का स्वागत किया। उम्मीद जताई कि क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याएं ...