एआई-रोबोटिक्स से शिक्षा को मिल रहा नया आयाम
धनबाद, मई 21 -- जोड़ापोखर। बदलते समय में पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान काफी नहीं। टाटा डीएवी स्कूल, जामाडोबा आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। टीजीटी कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक रविंदर सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ अंक नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सोच, नवाचार व नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। कंप्यूटर शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। आधुनिक लैब में छात्र एआई और रोबोटिक्स मॉडल बना रहे हैं। प्रबंधन की दूरदर्शी सोच से बच्चों को तकनीक व व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है। शिक्षक रचनात्मक सोच व समस्या समाधान को प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्रबंधन का लक्ष्य छात्रों को 21वीं सदी के कौशल से सशक्त कर जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.