देवरिया, अप्रैल 28 -- देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल की ओर से सोमवार को बरपार स्थित बरगद सभागार में एआई स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल और सरस्वती सीनियर सेकेंड्री विद्या मंदिर, देवरिया खास के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग और संभावनाओं से परिचित कराना था।कार्यशाला में एक्सपर्ट ओम आशीष मिश्र ने छात्रों को एआई की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब एआई की शुरुआत हुई थी, तब यह आशंका जताई जा रही थी कि इससे रोजगार कम होंगे, लेकिन वर्तमान समय में यह रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे एआई के साथ तालमेल बैठाकर अपने कौशल को विकसित करें।एआई छात्रों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.