कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के गणेश शंकर विद्यार्थी सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर से सभी शिक्षण विभागों एवं स्कूलों में 'विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस' मनाया गया। लाइब्रेरियन डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कॉपीराइट के ऐतिहासिक विकास और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर जानकारी दी। डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. श्वेता पांडेय ने प्रिंट युग से डिजिटल वातावरण तक कॉपीराइट कानूनों के विकास, लाइसेंसिंग और साहित्यिक चोरी (प्लेगरिज्म) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने एआई के युग में कॉपीराइट सामग्री के सही और युक्तियुक्त उपयोग के तरीके समझाए। स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के डायरेक्टर प्रो. सुधांशु पाण्डिया ने बौद्धिक संपदा को एक महत्वपूर्ण आर्थिक संसाधन बताया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.