गया, अप्रैल 30 -- गौतम बुद्ध महिला कॉलेज और एमिटी यूनिवर्सिटी के संयुक्त बैनर तले गुरुवार को 'आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन डेली लाइफ एंड करियर अपॉर्चुनिटी' विषय पर व्याख्यान सत्र का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य वक्ता एमिटी यूनिवर्सिटी (जयपुर, राजस्थान) के इंजीनियरिंग विभाग के निदेशक डॉ. भूपेश कुमार सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर विज्ञान की वह शाखा है, जो मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, सीखने, समस्या सुलझाने और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है। यह तकनीक डेटा का विश्लेषण करके पैटर्न पहचानती है और बिना इंसानी दखल के काम कर सकती है। डॉ. भूपेश ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में एआई के बढ़ते प्रभाव व सुदृढ़ होती महत्वपूर्ण भूमिका पर सविस्तार चर्चा की। यह भी पढ़ें- दूरदर्शी अकादमिक-औद्योगिक समन्वय के माध्यम से...