इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- यूपी बोर्ड और सीबीएसई सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि एआई इंटर के छात्र छात्राओं को पढ़ाया जाएगा, इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाना है। इस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए और इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह निर्देश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक इस कार्य को वरीयता से कराएं। 8 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाए। यह भी कहा गया है कि सीबीएसई के विद्यालयों को भी लिंक भेजा जाए जिससे वे भी अपने छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर सके। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरते जाने पर कार्यवाही की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.