देहरादून, जून 9 -- देहरादून। एसीआईसी यूयू फाउंडेशन और अनुसंधान एवं नवाचार प्रभाग ने डिजिटल बाइट सॉल्यूशंस के सहयोग से छात्र-छात्राओं के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर एक महीने के ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य छात्रों को उभरती एआई प्रौद्योगिकियों और डिजिटल उपकरणों का व्यावहारिक ज्ञान देना है। उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने इसे भविष्य के पेशेवरों के लिए एक मूल्यवान मंच बताया। कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि ने उद्योगों और शिक्षा में बढ़ते एआई के महत्व पर जोर दिया। अनुसंधान एवं नवाचार निदेशक प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि छात्र मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई और डेटा एनालिटिक्स सीखेंगे। यह भी पढ़ें- एआई में कौशल आज की आवश्यकता : जितेंद्र जोशी एसीआईसी यूयू फाउंडेशन की सीईओ प्रो. अनीता गहलोत ने ...