एआई में उलझे स्वास्थ्य कर्मी, प्रभावित हो रही सेवाएं
फतेहपुर, अप्रैल 11 -- फतेहपुर। दोआबा के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में इन दिनों एआई आधारित डिजिटल सिस्टम ने स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली बदल दी है। जहां एक ओर तकनीक से कामकाज में पारदर्शिता लाने की कोशिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारी इसी प्रक्रिया में उलझकर अपने मूल कार्यों से दूर होते नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल समेत कई सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात डाक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ का कहना है कि उन्हें मरीजों की देखभाल के साथ-साथ आनलाइन पोर्टल पर लगातार डाटा फीडिंग करनी पड़ रही है। कई बार सर्वर की धीमी गति और तकनीकी खामियों के कारण काम में और अधिक समय लग जाता है, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार एआई सिस्टम को लेकर पर्याप्त प्रशिक्षण न मिलने से भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। कई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.