नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता सोशल मीडिया आपको उपलब्धियों की झलक दिखाता है। विश्वविद्यालय वह जगह है, जहां आप अपना वास्तविक जीवन बनाते हैं, अपनी यात्रा की तुलना किसी और सोशल मीडिया प्लेटफार्म की फीड से न करें। उक्त बातें दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कही।

शिक्षा का उद्देश्य उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को मानव बुद्धिमत्ता का सहायक बनना चाहिए, उसका विकल्प नहीं। उन्होंने कहा की एआई आपको एक उत्तर दे सकता है, लेकिन विश्वविद्यालय को आपको सही सवाल पूछना सिखाना चाहिए। एआई के युग में आपकी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त केवल यह जानना नहीं होगी कि तकनीक का इस्तेमाल कैसे करना है, बल्कि यह जानना होगा कि तकनीक का...