रांची, अप्रैल 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आधुनिकता के इस दौर में तकनीक महज एक साधन है जो कार्यों को सुगम बनाती है, लेकिन यह कभी मनुष्य का स्थान नहीं ले सकती। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को गहराई से समझने और इसके सकारात्मक उपयोग की आवश्यकता है। वर्तमान में भले ही अधिकारी इसका प्रशिक्षण ले रहे हैं, परंतु जिस दिन सखी मंडल (एसएसजी) से जुड़ी दीदियां इसका उपयोग करना शुरू करेंगी, तकनीक का उद्देश्य सही मायने में तभी सफल होगा। ये बातें राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहीं। वे बुधवार को हेहल स्थित एसआईआरडी सभागार में जेएसएलपीएस द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। यह कार्यशाला कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उन्हें एआई तकनीक से लैस करने के उद्देश्य से आयोजित है। जेएसएलपीएस ने कुल...