एआई मददगार, मानव मस्तिष्क का विकल्प नहीं
बरेली, सितम्बर 1 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परिचय कार्यक्रम-2026 के तहत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, रचनात्मकता और मानवीय कौशल को बढ़ावा देने के लिए विशेष संध्या कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. इंदरप्रीत कौर ने किया। शुरुआत डॉ. सुमेधा गुप्ता के विद्यार्थी जीवन में स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर व्याख्यान से हुई। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य और संतुलित दिनचर्या का महत्व बताया। इसके बाद मशीन पर मन की जीत गतिविधि में विद्यार्थियों ने पहले अपनी सोच और रचनात्मकता से कार्य किए और फिर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साधनों की मदद से वही कार्य दोहराए। इसमें नवाचार पर कहानी पूरी करना, भावी अभियंता के विषय पर पोस्टर बनाना और प्रस्तुति तैयार करना शामिल रहा। डॉ. अर्चना गुप्ता, डीन एफईटी ने कहा कि कृत्रिम बुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.