कानपुर, सितम्बर 13 -- कानपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओएसडी सुधीर एम बोबडे ने कहा कि समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों की भांति एआई मंथन 2.0 से भी भविष्य की तकनीक और उसके इस्तेमाल को लेकर 14 महत्वपूर्ण टोकन वर्ड निकले हैं। इसकी मदद से विकास की रफ्तार बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एआई मंथन 2.0 से उनके लिए पहला शब्द '1.0' रहा, जो मौजूदा स्थिति और आगे बढ़ने की जरूरत का संकेत देता है। दूसरा शब्द रिसर्च, तीसरा मल्टी डिसिप्लिनरी और चौथा मल्टी मॉडल डेटा रहा। एआई किसी एक विषय तक सीमित नहीं है, इसलिए अलग-अलग विधाओं को जोड़ना जरूरी है। पांचवां वर्ड इनोवेशन और छठा ट्रांसलेशनल लैब्स रहा। यह भी पढ़ें- एआई की बनेगी नई पॉलिसी, सभी विवि में होगी लागूः राज्यपाल ट्रांसलेशनल लैब्स को शोध और उसके व्यावहारिक उपयोग के बीच कड़ी बताया। सातवां शब्द एलएलएम (लार्ज लैंग्वे...