नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एआई भारत के लिए एक निर्णायक अवसर है, जो समाज को अभाव से समृद्धि की ओर ले जा सकता है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समावेशी पोषण व्यवस्था एआई के माध्यम से संभव हो सकती हैं। उक्त बातें संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने डीयू के हिंदू कॉलेज के 127वें स्थापना दिवस के अवसर पर कही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तकनीक के साथ नैतिक नेतृत्व और मानवीय मूल्यों का संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। प्रश्न यह नहीं है कि एआई भारत के भविष्य को बदलेगा या नहीं यह तो तय है। असली प्रश्न यह है कि हम एआई को दिशा देंगे या एआई हमें दिशा देगा। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से कर्तव्यबोध, नैतिक विवेक और बौद्धिक साहस को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि हिंदू कॉलेज को ते...