एआई भविष्य की दिशा तय करने का माध्यम: डीएम
गया, मई 20 -- एआई अब सिर्फ तकनीक नहीं रहा। यह भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और उद्योग में इसकी भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को एआई में करियर और कौशल विकास को लेकर गया जी में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम शशांक शुभंकर ने यह बातें कहीं। बुधवार को हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान ने कार्यक्रम 'सामर्थ्य' के जरिए युवाओं को एआई के प्रति जागरूक किया गया। जिला प्रशासन और एमयू के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल कॉलेज के करीब 600 से अधिक छात्र शामिल हुए। इस मौके पर चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार ने कहा 'सामर्थ्य' कार्यक्रम बिहार के युवाओं को नई संभावनाओं और आधुनिक कौशलों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.