एआई बिल्डर बूटकैंप बेतला में 22 को
लातेहार, अगस्त 21 -- बेतला प्रतिनिधि। पीटीआर के हुनर से रोजगार अभियान के तहत ग्रामीण युवाओं को एआई से जोड़ने के उद्देश्य से प्रबंधन द्वारा बेतला के एनआईसी में 22 अगस्त (शनिवार) को अपराह्न 1:30 बजे से एआई बिल्डर बूटकैंप का आयोजन किया गया है। इसमें एआई विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को एआई(आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जानकारी रेंजर उमेश कुमार दूबे ने दी। उन्होंने कहा कि लोगों में यह धारणा बनी है कि एआई के बारे में सिर्फ शहरों के लोग ही जानते हैं। पर प्रबंधन के इस पहल से ग्रामीण इलाकों के युवा भी एआई से जुड़ जाएंगे। वहीं रेंजर दूबे ने हुनर से रोजगार कार्यक्रम के तहत पीटीआर के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे करीब 600 युवा-युवतियों को विभिन्न ट्रेडों में कौशल विकास का प्रशिक्षण और रोजगार दिए जाने की बात बताई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.