लखनऊ, मई 6 -- उत्तर प्रदेश में घर या प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) जल्द ही अपना एडवांस पोर्टल 2.0 लॉन्च करने जा रहा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सुविधा दी जाएगी। इस नई व्यवस्था के जरिए खरीदार अब मिनटों में यह जान सकेंगे कि कौन बिल्डर भरोसेमंद है और कौन धोखेबाज। -एआई से मिलेगी बिल्डरों की पूरी जानकारीरेरा के नए पोर्टल 2.0 की सबसे खास बात इसमें शामिल एआई सिस्टम है। पोर्टल शुरू होने के बाद कोई भी व्यक्ति सीधे एआई से सवाल पूछ सकेगा कि किस बिल्डर के खिलाफ कितनी शिकायतें हैं, कौन बिल्डर डिफॉल्टर है, किसने ग्राहकों को ठगा है और कौन समय पर मकान दे रहा है। एआई इन सभी सवालों के जवाब डेटा के आधार पर तुरंत देगा। साथ ही हर बिल्डर के खिलाफ शिकायतों का प्रत...