एआई प्रशिक्षण से युवाओं को करियर में मिल सकता है लाभ
रुडकी, अक्टूबर 1 -- रुड़की, संवाददाता। एसएसडी पीसी गर्ल्स पीजी कॉलेज की कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल की ओर से जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा के सहयोग से कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को एआई के माध्यम से करियर संवर्धन और इसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा और महाविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। इसके तहत संस्थान की ओर से महाविद्यालय में समय-समय पर ऐसे व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- गुरुनानक कॉलेज में छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.