गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) गुरुग्राम कार्यालय में एआई प्रतिभा तंत्र को गति देने विषयक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक हुई। एआई प्रतिभा विकास में उद्योग की भागीदारी को जरूरी बताया गया। इसमें उद्योग जगत, नीति निर्माताओं व तकनीकी विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कौशल विकास और रोजगार सृजन पर विचार-विमर्श किया। सीआईआई व हरियाणा काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य विनोद बापना ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की आवश्यकता बन चुका है। एआई के बढ़ते उपयोग से उद्योगों में कार्य करने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। इसके अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना समय की मांग है।

उद्योग की भागीदारी विनोद बापना ने कहा कि हरियाणा सरकार और विश्व बैंक के सहयोग से संचालित एआई व डिजिटल कौशल विकास कार्य...