रिषिकेष, अप्रैल 21 -- श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में एनसीसी कैडेट्स ने विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित रचनात्मक चित्र के लिए सीपीएल तन्मय प्रथम रहे। अन्य कैडेट्स ने भी अपने चित्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों पर रचनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी मेजर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 21 अप्रैल को विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा के साथ-साथ रचनात्मक प्रतिभा के भी धनी होते हैं। इसी प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- नवाचार और अनुशासन का महत्व बताया परिसर निदेशक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.