गोरखपुर, सितम्बर 11 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में प्रस्तावित एआई मंथन-2.0 की तैयारियों की गुरुवार को समीक्षा की। कुलपति ने एआई के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर, त्वरित और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- शिक्षा, अनुसंधान, चिकित्सा, कृषि को एआई से मजबूत करने पर होगा मंथनएआई-पावर्ड स्टूडेंट असिस्टेंट प्रस्ताव के तहत विद्यार्थियों की शैक्षिक एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चौबीस घंटे और सात दिन एआई-पावर्ड स्टूडेंट असिस्टेंट विकसित करने की तैयारी है। इसके माध्यम से प्रवेश, शुल्क, परीक्षा, परिणाम, प्रमाण-पत्र तथा अन्य विश्वविद्यालयीय ...