गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- गाजियाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता को लेकर 13 व 14 जनवरी को लखनऊ में दो दिवसीय कार्यशाला होगी। कार्यशाला में रेडियोलॉजिस्ट, फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसके साथ ही जिला अस्पतालों से एक-एक डॉक्टर और सीएमओ कार्यालय के चिकित्सक भाग लेंगे। जिले में फिलहाल एक्स-रे मशीन को एआई तकनीक से जोड़ा गया है, जिससे बीमारियों का तेजी से पता लगाया जा रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक विशेषज्ञ डॉक्टर को कार्यशाला में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.