अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप विवि में आयोजित "आरम्भ : वैज्ञानिक क्लब उद्घाटन समारोह" के अंतर्गत हुई पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक से जुड़े कई अभिनव एवं भविष्य-उन्मुख विचार प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। छात्रों ने वैश्विक वैज्ञानिक चुनौतियों के समाधान से जुड़े मौलिक और रचनात्मक विचार सामने रखे। प्रतियोगिता में छात्र आदर्श कुमार ने सीआरआईएसपीआर तकनीक के माध्यम से पॉपलर पेड़ों द्वारा पर्यावरण-अनुकूल तरीके से लिथियम प्राप्त करने का मॉडल प्रस्तुत किया। एमएससी की छात्रा शैली ने नवजात शिशुओं को रैश से बचाने के लिए कम लागत वाला "बेबी-सेफ बायो-शील्ड" कपड़ा प्रस्तावित किया। शिवानी ने केले के छिलके से बने बायोसेंसर पैच के माध्यम से मलेरिया की ...