सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज में मंगलवार को कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं उसके करियर अवसर" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रो. रविंदर सैनी ने एआई के मूल सिद्धांतों, विभिन्न क्षेत्रों में उसके बढ़ते उपयोग और भविष्य के करियर अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को डिजिटल युग के अनुसार कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. गुरदेव सिंह ने किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने ऐसे कार्यक्रमों को छात्रों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर तकनीकी जानकारी हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.