एआई ने की मदद तो यक्ष ऐप ने खोल दी डकैती
कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। श्याम नगर में शिक्षक के घर पड़ी डकैती के खुलासे में पहली बार एआई (आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस) का प्रयोग किया गया। एआई की मदद से पुलिस ने चेहरे पहचाने और यक्ष ने उन चेहरों की पूरी डिटेल खोलकर रख दी। एआई से मिली मदद के चलते पुलिस 48 घंटे में डकैती का खुलासा किया और सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो दिन में डकैती के खुलासे पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था विपिन ताडा ने टीम में शामिल 36 पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाई और उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए। श्याम नगर के सी ब्लॉक में तीन अगस्त की दोपहर निजी स्कूल में शिक्षक शरद चन्द्र त्रिपाठी के घर बाइक सवार तीन आरोपियों ने चाकू और तमंचे के बल पर उनकी पत्नी रचना व बेटे देवांश को बंधक बनाकर करीब छह लाख की लूट की थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.