बहराइच, अगस्त 22 -- बहराइच,संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक मोहम्मदपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल एआई प्रज्ञा के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार आजाद ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मान्यता प्राप्त संस्था आईएमआईबी (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) द्वारा 21-22 अगस्त को यह प्रशिक्षण कराया गया। बताया कि प्रशिक्षण में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, उद्योगों में उपयोग, भविष्य के रोजगार अवसरों और डिजिटल कौशल की जानकारी दी गई। हैंड्स-ऑन गतिविधियों और इंटरैक्टिव सत्रों से व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।प्रधानाचार्य और टीपीओ टीम के डॉ. नुसरत परवीन, डॉ. नीरज यादव सहित अन्य ने कहा कि एआई का ज्ञान वर्तमान युग में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आ...