शाहजहांपुर, जून 14 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इसके उभरते क्षेत्र का शनिवार को समापन हो गया। समापन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और प्रशासन समेत हर क्षेत्र में बदलाव की बड़ी ताकत बनेगी। अध्यक्षता कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने की। मुख्य अतिथि वर्धमान कॉलेज बिजनौर के डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला के डॉ. के.के. वर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों का चंदन तिलक और पुष्प कलिका भेंट कर स्वागत हुआ。 यह भी पढ़ें- एआई तकनीक समाज और विकास की नई ताकत बनेगी :...