एआई तकनीक व ड्रोन कैमरा से होगी श्रावणी मेला की निगरानी : डीजीपी
दुमका, जुलाई 25 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को बासुकीनाथ मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा बासुकीनाथ का विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के ग्यारह सदस्यीय पंडा पुरोहितों के एक दल ने उन्हें षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना कराई। बासुकीनाथ में डीजीपी के आगमन को लेकर सुबह से ही मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त बनी हुई थी। बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना के बाद माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता सहित मंदिर प्रांगण में स्थित दसमहाविद्या देवी की विधिवत पूजा और आरती की गई। पूजा के उपरांत संताल परगना डीआईजी अंबर लकड़ा एवं एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बाबा का प्रतीकात्मक फोटो देकर डीजीपी को सम्मानित किया। इसके साथ ही पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, महामंत्री संजय झा ने भी स्मृति चिन्ह भेंट किया。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.