जमशेदपुर, फरवरी 3 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में सोमवार को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से प्रायोजित पांच दिवसीय उन्नत प्रबंधन विकास कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यशाला का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से एमएसएमई को सशक्त बनाना और व्यापार वृद्धि, स्वचालन व नवाचार में एआई टूल्स के उपयोग को बढ़ावा देना है। उद्घाटन मुख्य अतिथि कुणाल कुमार (निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस जमशेदपुर), विशिष्ट अतिथि संदीप मिश्रा (निदेशक, एसएसएस इंडस्ट्रीज) और डॉ. अर्पिता घोष (सीएसआईआर-एनएमएल) ने किया। संस्थान के निदेशक और कार्यक्रम संरक्षक प्रो. गौतम सूत्रधार ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में एमएसएमई के लिए एआई को अपनाना विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। एआई के जरिए उत्पादकता और गुणवत्ता में उल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.