सोनभद्र, अप्रैल 30 -- अनपरा,संवाददाता। क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान, विंध्याचल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय "जनरेटिव एआई एवं प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग" प्रमाणन कार्यक्रम का समापन बुधवार शाम हुआ। कार्यक्रम में विंध्याचल, सिंगरौली और टांडा सहित विभिन्न एनटीपीसी स्टेशनों के कर्मचारियों ने भाग लेकर एआई टूल्स के उपयोग से उत्पादकता, दक्षता और डेटा- आधारित निर्णय लेने के व्यावहारिक पहलुओं को सीखा। समापन समारोह का उद्घाटन ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने किया, जिन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया। डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक(आर एल आई) ने डिजिटल युग में अनुकूलन क्षमता कीआवश्यकता पर जोर देते हुए एआई साक्षरता को बढ़ावा देने की बात कही। यह भी पढ़ें- ए...