गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान टीम। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जागरूकता पर गोरखपुर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रची गई एआई फॉर आल अवेयरनेस प्रोग्राम की रूपरेखा ने एक सप्ताह की समय सीमा में 764187 ऑनलाइन पंजीकरण का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और अन्य संस्थानों के सहयोग से इस प्रोग्राम को शुरू किया है। इस प्रोग्राम में रिकार्ड पंजीकरण के लिए बुधवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि ऋषि नाथ ने विश्व कीर्तिमान रचे जाने का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को सौंपा। यह भी पढ़ें- गोरखपुर का कमाल, AI अवेयरनेस प्...