नई दिल्ली, फरवरी 16 -- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार को एआई उपकरणों के इस्तेमाल में सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही कहा कि एआई से तैयार की गई गलत सूचना में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने की ताकत है। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में एक सत्र के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि एआई छात्रों और शिक्षकों के लिए सीखने की प्रक्रिया को काफी बेहतर बना सकता है, लेकिन इसे ऐसा 'शॉर्टकट' नहीं माना जाना चाहिए, जिससे आलोचनात्मक सोच या जिज्ञासा कमजोर पड़े। उन्होंने कहा कि एआई शिक्षकों की जगह नहीं ले सकता और शिक्षा में इसके जोखिमों से सावधानीपूर्वक निपटना होगा। इस प्रौद्योगिकी को सिर्फ स्कूली पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि व्यापक शिक्षा ढांचे में शामिल किया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.