बस्ती, जून 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। टीबी रोगियों की सहायता और टीबी से जुड़ी जानकारी को आसान बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 'टीबी मुक्त भारत' नाम से एक महत्वपूर्ण मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप मरीजों को समय पर दवा लेने की याद दिलाने के साथ-साथ पोषण संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। इस एप की सबसे खास विशेषता इसका एआई आधारित 'खुशी' चैटबॉट है, जो टीबी से जुड़े सवालों का तुरंत जवाब देगा। यह चैटबॉट मरीजों को दैनिक रिमाइंडर भी भेजेगा, जिससे वे अपनी दवाएं समय पर ले सकें। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में यह 'टीबी मुक्त भारत' एप लॉन्च किया गया है। इसे मोबाइल फोन में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप टीबी मरीजों, उनके परिजनों और समाज के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

एप का उ...