मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- एमआईटी कॉलेज में शनिवार को आइडियल लैब का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन गुरु जंभेश्वर विवि के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी, एमआईटी के चेयरमैन वाईपी गुप्ता, ज्वाइंट सेक्रेटरी अनिल अग्रवाल, ट्रेजरार नीरज अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने किया। इस लैब में थ्री-डी प्रिंटिंग, सीएनसी राउटर, लेजर कटिंग और पीसी मिलिंग जैसी आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। विद्यार्थी अब इनोवेटिव आइडियास को सीधे फंक्शनल प्रोटोटाइप्स और प्रोडक्ट्स में बदल सकेंगे। यह सुविधा न केवल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए, बल्कि स्थानीय उद्योगों और स्कूली बच्चों के कौशल विकास के लिए भी उपलब्ध रहेगी। प्रो. सचिन माहेश्वरी ने कहा कि मैं पेशे से इंजीनियरिंग का छात्र रहा हूं, इसलिए इंजीनियर्स के बीच आकर सुखद अनुभूति होती है। आगे कहा कि एआई को सिर्फ एक टूल की तरह उपयोग कर सकत...