एआई को मीडिया का मददगार बनाएगा सर्टिफिकेट कोर्स
कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अब यह कोर्स मीडिया का मददगार बनाएगा। इसमें रिपोर्टिंग से लेकर डेटा जर्नलिज्म और मल्टीमीडिया तक में एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल को सिखाया जाएगा। यह विशेष कोर्स छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से शुरू किया गया। छह माह के इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 20 सीट निर्धारित की गई है। इस पाठ्यक्रम का शुल्क 10,200 रुपये रखा गया है। यह कोर्स हाइब्रिड माध्यम से पढ़ाया जाएगा और इसकी कक्षाएं अपराह्न तीन से शाम पांच बजे के बीच संचालित होगी। पत्रकारिता के विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि पिछले कुछ समय से मीडिया में एआई के उपयोग को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल से मजबूत होगी डिजिटल पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.