देहरादून, फरवरी 25 -- देहरादून। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ महेन्द्र कुमार ने बुधवार को पीएमश्री राप्रावि जौलीग्रांट - 2, पीएमश्री राबाइंका राजपुर रोड, पीएमश्री राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और पीएमश्री केवि बीरपुर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि बच्चे आधुनिक तकनीक से परिचित हों। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि पीएमश्री विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और ढांचागत विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, नोडल अधिकार...