आगरा, अप्रैल 10 -- एआई को अपनी ताकत कैसे बनाएं, इसका पाठ शनिवार को इस्कॉन के अमोघ लीला प्रभु पढ़ाएंगे। सूरसदन में 11 अप्रैल को इस्कॉन की ओर से एआई, सोल एंड फ्यूचर ऑफ ह्यूमन्स विषय पर वार्षिक यूथ मेगा फेस्ट आरम्भ 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें फैकल्टी ऑफ आईआईएम अहमदाबाद व इस्कॉन के वरिष्ठ उपदेशक अमोघ लीला प्रभु वर्तमान का जरूरत व भविष्य की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए तकनीक और आत्मीय ज्ञान से युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे। जिसमें 15 से 35 वर्ष के लगभग दो हजार युवा भाग लेंगे। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि बढ़ते भौतिकवाद और गिरते नैतिक मूल्यों के दौर में तकनीक के उपयोग में कैसे संतुलन बनाए रखें, इसका ज्ञान बहुत जरूरी है। आज के युवा अपनी समस्याओं के लिए एआई पर निर्भर हो गए हैं, जहां उन्हें परिस्थिति के अनुसार नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.