नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इंडिया एआई समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले सात वर्षों में एआई क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह जियो ने मोबाइल डाटा को सस्ता और सुलभ बनाया। इसी तर्ज पर एआई को भी आम भारतीयों के लिए किफायती बनाया जाएगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ा और अब कंपनी देश को बुद्धिमत्ता के युग से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि जियो और रिलायंस मिलकर तीन प्रमुख स्तंभों पर निवेश करेंगी, जिससे कि एआई को बढ़ाया जा सके। पहला जामनगर में एआई-तैयार डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जो 10 गीगावाट तक की हरित ऊर्जा का उपयोग करेंगे। दूसरा, जियो के दूरसंचार नेटवर्क के साथ एकीकृत एज-कंप्यूट ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे देशभर में कम विलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.