गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित ऑनलाइन एआई अवेयरनेस प्रोग्राम में पूरे उत्तर प्रदेश से करीब 1.64 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें गोरखपुर के लगभग 15 हजार छात्र शामिल हैं। यह संख्या पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। यह कार्यक्रम महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज कि ओर से आयोजित किया जा रहा है। एआई को समझने और जानने की बढ़ती जिज्ञासा के चलते कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए यह निशुल्क 60 घंटे का ऑनलाइन कोर्स है। इसमें कृषि, शिक्षा, उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में एआई के उपयोग और संभावित करियर विकल्पों की जानकारी भी शामिल है। जिला समन्वयक आशुतोष मिश्र के अनुसार एआई के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों और इसके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.