शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला महाविद्यालय में स्टाफ रूम में वॉइस रिकॉर्डिंग युक्त एआई कैमरे लगाए जाने के विरोध में शिक्षकों का सांकेतिक प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर नियमित कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों का कहना है कि स्टाफ रूम में इस तरह के कैमरे उनकी निजता का उल्लंघन हैं। इस संबंध में शिक्षक कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दुर्गावती सिंह से वार्ता करने पहुंचे, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर नाराजगी बनी रही। विरोध में डॉ. श्वेता सक्सेना, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. एम.पी.एस. चौहान, डॉ. आशीष गोयल, नम्रता लता, डॉ. रानू दुबे, डॉ. मृदुल शुक्ला, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. निदा शाहिद, राजेश, डॉ. अरुण कांत पांडे, डॉ. गुलशन रस्तोगी, सीता वर्मा, शैली पाठक, शेषांकी, संध्या भारती और शालिनी श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.