एआई कैमरों की निगरानी में हुई प्राचार्य भर्ती परीक्षा
प्रयागराज, सितम्बर 24 -- अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को लखनऊ के दो केंद्रों पर संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत 813 अभ्यर्थियों में से 722 (88.81 प्रतिशत) उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित परीक्षा की निगरानी आयोग में स्थापित एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से की गई। परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित एआई कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों की भी निगरानी होती रही। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार ने बताया कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया गया। परीक्षा में महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 90.36 प्रतिशत तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 88...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.