कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के यूआईईटी में छात्रों एवं शिक्षकों के लिए एसीएम इंडिया की ओर से एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसीएम इंडिया की मारिया जोसेफा चौधरी ने छात्रों को एसीएम इंडिया की विभिन्न गतिविधियों, शैक्षणिक अवसरों, व्यावसायिक विकास और कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार उपयोग के साथ-साथ एआई से जुड़े नियमों और सिद्धांतों को बताया। इस मौके पर प्रो. बृष्टि मित्रा, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. दीपक कुमार वर्मा, डॉ. पुष्पा मेमोरिया आदि रहे। यह भी पढ़ें- जनरेटिव एआई के क्षेत्र में संवारें करियर, बदलेगा भविष्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...