अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशंस विभाग द्वारा "एआई फॉर एवरी यूथ: स्किल्स, टूल्स एवं करियर पाथवेज तक समान पहुंच" विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से अवगत कराना और कौशल विकास, आधुनिक टूल्स और करियर संभावनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यशाला के मुख्य वक्ता सेम्स फाउंडेशन के मुख्य व्यवसायिक अधिकारी अतुल गर्ग ने उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं और रोजगारपरक कौशलों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने की सलाह दी। एआईएमएल विशेषज्ञ दयाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि एआई आज के डिजिटल युग में युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहा है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.