नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष। ईआईएमटी कॉलेज में मंगलवार को इंडस्ट्री एकेडेमिया सिम्पोजियम 2026 का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षा जगत और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने एआई, शिक्षा और रोजगार भविष्य के कार्यबल का निर्माण विषय पर चर्चा की। शुभारंभ कॉलेज समूह के डिप्टी डीजी प्रो. (डॉ.) हर्षित सिन्हा ने किया। मुख्यातिथि अंबिडर के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर पुनीत शर्मा ने वैश्विक स्तर पर बदलती पेशेवर जरूरतों और कौशल की मांग पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- आधुनिकता और फ्यूचरिस्टिक सोच का संगम: शिक्षा के भविष्य की दिशा तय कर रहा यूनाइटेड यूनिवर्सिटी, प्रयागराज यह भी पढ़ें- एआई रोजगार बढ़ाने वाला टूल, छात्रों के लिए बना 'पॉकेट टीचर'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...