गिरडीह, अप्रैल 30 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड कॉलेज डुमरी में "शिक्षा और समाज पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रभाव" विषय पर दो दिवसीय बहु-विषयक राष्ट्रीय सेमिनार बुधवार को शुरू हुआ। सेमिनार का उद्घाटन बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. प्रवीण सिंह, लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज जमशेदपुर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मौसमी पाल, विनायम रिसर्च एसोसिएशन धनबाद के मुख्य निदेशक उमा गुप्ता, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सुजीत माथुर, आईक्यूएसी के को-ऑर्डिनेटर राजेश कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि उमाशंकर राय एवं कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. डी प्रसाद ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। यह भी पढ़ें- शोध एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता से नवाचार को मिलेगा बढ़ावा क...