एआई के नैतिक सिद्धांतों और डेटा सुरक्षा की जानकारी दी
लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की ओर से एआई के उपयोग और दुरुपयोग पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एलयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रो. प्रविश प्रकाश ने विद्यार्थियों को एआई की दुनिया से परिचित कराया। यहां शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रुपेश कुमार ने छात्रों को एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग, नैतिक सिद्धांतों और डेटा सुरक्षा को समझने के लिए कहा। संचालन डॉ. अंजली मिश्रा ने किया। डॉ. रमेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. अंविता वर्मा, डॉ. रणविजय सिंह, डॉ. प्रज्ञा पांडेय और डॉ. हरीम फातिमा नोमानी समेत 125 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.