एआई के दौर में शिक्षक की भूमिका पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
हल्द्वानी, अगस्त 23 -- लालकुआं। हल्दूचौड़ महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के तहत 'क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई शिक्षकों का स्थान ले सकता है' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने एआई के बढ़ते प्रभाव और शिक्षा के क्षेत्र में इसके उपयोग को लेकर पक्ष-विपक्ष में दमदार तर्क रखे। प्रतियोगिता में रोहित चंदोला ने प्रथम, भूपेश तिवारी ने द्वितीय और भावेश जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिज्ञासा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. कमला पंत, प्रो. बीना मथेला, प्रो. सूरज पाल सिंह और प्रो. पीपी त्रिपाठी रहे। संयोजक डॉ. तारा भट्ट रहे। यह भी पढ़ें- एआई रिप्लेसमेंट नहीं, बल्कि असिस्टेंट है : कुलपति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.