नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि शिक्षण केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील और विवेकशील इंसान तैयार करने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच शिक्षक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, तकनीक सीखने में मदद कर सकती है, लेकिन छात्रों को प्रेरित करने, मार्गदर्शन देने और उनके व्यक्तित्व को विकसित करने में शिक्षक की भूमिका की जगह नहीं ले सकती।

शिक्षण में विश्वास और करुणा उन्होंने शिक्षण में विश्वास, करुणा और संवेदनशीलता को जरूरी बताते हुए शिक्षकों से अपने पेशे के...