एआई के दौर में बदल रही शिक्षा, शिक्षक की भूमिका भी बदली
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- हिन्दुस्तान ओलंपियाड के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ व्हाट्सऐप संवाद किया गया। इसका विषय 'एआई के दौर में बदलती शिक्षा, बदलता बच्चा और बदलता स्कूल' रहा। संवाद में प्रधानाचार्यों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने शिक्षा के तरीके में तेजी से बदलाव किया है। अब बच्चे किसी भी सवाल का जवाब कुछ ही सेकंड में हासिल कर सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती बच्चों को तैयार उत्तरों पर निर्भर होने से बचाकर विषय को समझने और खुद सोचने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानाचार्यों के अनुसार शिक्षक की भूमिका भी बदल रही है। अब शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों को तकनीक के सही इस्तेमाल की दिशा दिखाने की जिम्मेदारी भी उनकी ही है। बच्चों में रचनात्मकता, जिज्ञासा, तर्क, सवाल पूछने और सही-गलत समझने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.