नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में गुरुवार को 26 हजार से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि एआई और इनोवेशन के दौर में तार्किक सोच ही असली ताकत है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी छात्रों को संबोधित किया। उपराज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल एक शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में हजारों नई यात्राओं का शुभारंभ है। आज का युवा एक ऐसे दौर में कदम रख रहा है, जहां एआई और सस्टेनेबल इनोवेशन जैसी तकनीकें दुनिया को नया आकार दे रही हैं। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज स्नातक हो रहे युवा ही 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार करने वाले वास्तविक सारथी हैं। उन्होंने छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.