रांची, जून 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में बुधवार को एमबीए, एमबीए-एचआरएम, एमबीए-बिजनेस एनालिटिक्स और पीएचडी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। इनमें अकादमिक, प्रौद्योगिकी और उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य के प्रबंधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), बिजनेस एनालिटिक्स और वैश्विक अवसरों से जुड़ी जानकारियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत अमेरिका स्थित जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय की सीनियर एसोसिएट डीन प्रो सुदीप्ता दासमहापात्रा के संबोधन से हुई। यह भी पढ़ें- Q&A: AI के दौर में B.A.जैसे ग्रेजुएशन की डिग्री के बाद क्या करें? जॉब पाने का विकल्प क्या हैप्रोफेसरों का संबोधन उन्होंने एआई संचालित दुनिया में प्रबंधन शिक्षा और नेतृत्व की बदलती भूमिका पर विस्...